निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित बेतवा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ ओरछा घूमने के लिए आया था। जहां गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई।
बेटे की मौत से परिवार मे पसरा मातम
पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के निवासी अरुण विश्वकर्मा के रूप में की है। बेटे की मौत से परिवार मे जहां मातम पसरा है। वही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
गहरे पानी में चला गया अरुण
बताया जा रहा है कि सेंचुरी क्षेत्र में बेतवा नदी में नहाते समय अरुण विश्वकर्मा गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि इस दौरान स्थानीय गोताखोरों और होमगार्ड के जवानों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक अरुण की मौत हो चुकी थी। शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।