होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Barwani news : फजर की नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, बोहरा समाज ने किया चक्काजाम

Barwani news : फजर की नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, बोहरा समाज ने किया चक्काजाम

बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते 82 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार सुबह मौत हो गई। बुजुर्ग फजर की नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से सज्जाद भाई डबरी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

बाइक सवार मौके से हुआ फरार

वही घटना के बाद बोहरा समाज के लोगों ने चंचल चौराहे पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस विभाग से इस मार्ग पर 24 घंटे पुलिस तैनात करने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखने और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने की मांग की।

घटना बड़वानी के बोहरावाड़ी क्षेत्र की 

समाज के लोगों का कहना है कि मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए जल्द कदम उठाने की मांग की। घटना बड़वानी के बोहरावाड़ी क्षेत्र की है। 


संबंधित समाचार