होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर भाजपा का हमला, विश्वास सारंग और राकेश सिंह ने उठाए सवाल

MP NEWS : दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर भाजपा का हमला, विश्वास सारंग और राकेश सिंह ने उठाए सवाल

भोपाल : विजयदशमी पर दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत उज्जैन से धूमधाम के साथ हुई। इस दौरान बड़े संख्या में साधु संत और कांग्रेस कार्यकर्त्ता यात्रा में शामिल हुए और एक दूसरे का हौसला बढ़ाया। 70 दिन तक चलते वाली इस यात्रा को लेकर लोगों में जहां उत्साह है। तो वही दूसरी तरफ मप्र बीजेपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।

यह सनातन को तोड़ने वाली यात्रा - सारंग 

यात्रा को लेकर विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की यात्रा पहले ही एक्सपोज़ हो चुकी है। यह सनातन को तोड़ने वाली यात्रा है। सारंग ने राम मंदिर और जाकिर नाइक को लेकर दिग्विजय सिंह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके ऐसे बयान सामने लाए जाएंगे, जिन्हें भाजपा सनातन विरोधी मानती है।

यात्रा किन कारणों से निकाली जा रही कहना मुश्किल 

तो वही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह किस उद्देश्य से यात्रा निकाल रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि यह यात्रा प्रायश्चित के लिए है या किसी अन्य कारण से। कांग्रेस के घर वापसी अभियान पर भी उन्होंने टिप्पणी की। राकेश सिंह के मुताबिक, कांग्रेस छोड़कर आए कई लोग अब भाजपा के नेतृत्व से जुड़ चुके हैं।

यात्रा का समापन 5 नवंबर को होगा

यात्रा को लेकर जहां बयान बाजी का दौर जारी है। तो वही 950  किमी लंबी इस यात्रा में हर दिन करीब 1,000 से 1,500 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। तो वही यात्रा के पहले दिन 3 हजार लोग शामिल हुए। 20 अक्टूबर से शुरू हुई इस यात्रा का समापन 5 नवंबर को होगा। दो चरणों में यात्रा प्रस्तावित है। 

उज्जैन से अयोध्या तक यह रहेगा रूट

यात्रा उज्जैन से शुरू होकर मध्यप्रदेश में तराना, शाजापुर, सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर और चंदेरी से गुजरेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के तालबेहट, जेरोन और ओरछा होते हुए चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात और बाराबंकी के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी। अंतिम पड़ाव राम मंदिर होगा।


 


संबंधित समाचार