होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DAMOH NEWS : 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर माँ ने दी जान, वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

DAMOH NEWS : 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर माँ ने दी जान, वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह 4 बजे एक मां ने अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव की है। जिसकी जनकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गनीमत रही कि इस हादसे में एक की जान बच गई। जबकि 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

पहले बच्चों को दिया धक्का

पुलिस ने मृत महिला की पहचान मंजू पत्नी नेतराम उर्फ निजाम सिंह गौड़ के रूप में की है. बताया जा रहा हैं कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे मंजू अपने तीन बच्चों को लेकर घर से निकली और घर के पास स्थित कुएं पर जाकर उसने पहले तीनों बच्चों को धक्का दिया. फिर खुद ने भी कुएं में छलांग लगा दी.

ग्रामीणों ने कुएं से सभी को नकाला बाहर

करीब आधे घंटे बाद कुछ ग्रामीण कुएं पर पहुंचे तो अंदर से चीख पुकार की आवाज सुनाई दी. इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में से तीनों बच्चों और महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने 3 को मृत घोषित कर दिया। जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वजह पता लगाने में जुटी पुलिस 

मंजू ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल सका है। वही ससुराल पक्ष ने भी घटना पर किसी तरह की प्रक्रिया नहीं दी है। पुलिस ने मंजू उसकी चार वर्षीय बेटी अन्नू तथा तीन वर्षीय बेटे अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि जिंदा बची बच्ची आरुषि का इलाज अस्पताल में जारी है। 
 


संबंधित समाचार