होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rameshwar Sharma : संघ कार्यालय विवाद पर रामेश्वर शर्मा ने कहा, संघ कार्यालय वही जाते है, जो... 

Rameshwar Sharma : संघ कार्यालय विवाद पर रामेश्वर शर्मा ने कहा, संघ कार्यालय वही जाते है, जो... 

MLA Rameshwar Sharma : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संघ कार्यालय वह लोग जाते हैं जो भारत माता की जय जयकार करना जानते हैं।

सिंगार जाएं संघ कार्यालय...

गुरुवार सुबह भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को भी कोई नहीं रोक रहा है। वे भी चाहें तो संघ कार्यालय जाएं और सत्संग करें। उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्र की चिंता करता है, न कि किसी व्यक्ति के प्रमोशन या डिमोशन की।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के संघ कार्यालय जाने पर आपत्ति जताई थी और इस मामले में डीओपीटी में शिकायत करने की बात कही थी। इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कलेक्टर किस हैसियत से कांग्रेस कार्यालय जाते थे। सोनिया गांधी जब अधिकारियों को बुलाती थीं, तो किस अधिकार से बुलाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी यूपीए चेयरपर्सन रहते हुए देश की सुरक्षा परिषद को निर्देश देती रहीं, तब कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं थी।

कांग्रेसी जाएं संघ कार्यालय : रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल राष्ट्र और तिरंगे की चिंता करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का कोई भी एसपी, कलेक्टर, नेता या आम नागरिक संघ कार्यालय जाता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग भी संघ कार्यालय जाएं, उन्हें किसने रोका है। संघ कार्यालय वही लोग जाते हैं जिन्हें राष्ट्र सेवा और भारत माता की जयकार प्रिय है।


संबंधित समाचार