होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बालोद में पहली बार राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन, 15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल...

बालोद में पहली बार राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन, 15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल...

Balod National Rover Ranger Jamboree 2026: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जब जिले में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आज से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दुधली में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से करीब 15,000 रोवर, रेंजर और सीनियर स्काउट-गाइड हिस्सा लेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से 4,252 रोवर-रेंजर शामिल होंगे, जबकि शेष प्रतिभागी भारत के विभिन्न राज्यों और अन्य देशों से बालोद पहुंचेंगे। यह जंबूरी युवाओं में नेतृत्व, सेवा, अनुशासन और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने का एक बड़ा मंच बनेगी।

भारतीय और वैश्विक संस्कृति का संगम:

जंबूरी के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। विभिन्न राज्यों और देशों की लोककलाएं, परंपराएं, वेशभूषा और खानपान इस आयोजन को विशेष बनाएंगे।

रोमांचक और शैक्षणिक गतिविधियाँ

कार्यक्रम में एडवेंचर एक्टिविटीज नेतृत्व विकास कार्यशालाएं सामाजिक सेवा आधारित कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ, कौशल विकास सत्र जैसी कई रोमांचक और शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल करेंगे शुभारंभ:

इस ऐतिहासिक जंबूरी का आज दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बालोद को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान:

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन से बालोद जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। यह आयोजन न केवल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा, बल्कि जिले के पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।


संबंधित समाचार