होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय का गोवा दौरा, बालोद में रोवर रेंजर जंबूरी, कांग्रेस का मनरेगा आंदोलन, बजट मंथन तेज...

Morning Breaking: CM साय का गोवा दौरा, बालोद में रोवर रेंजर जंबूरी, कांग्रेस का मनरेगा आंदोलन, बजट मंथन तेज...

Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गोवा दौरे का दूसरा दिन, बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, कांग्रेस का मनरेगा बचाओ आंदोलन, नए स्वास्थ्य केंद्र, बजट 2026-27 पर मंथन और इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट की बड़ी अपडेट।

CM साय का गोवा दौरे का दूसरा दिन:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गोवा दौरे के दूसरे दिन आज गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा।मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे गोवा से रायपुर लौटेंगे। गोवा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

 बालोद में पहली बार प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी:

बालोद जिले के ग्राम दुधली में आज से 13 जनवरी तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर और सीनियर स्काउट-गाइड शामिल होंगे। आज दोपहर 2 बजे राज्यपाल रमेन डेका जंबूरी का शुभारंभ करेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में भारतीय और वैश्विक संस्कृति की झलक के साथ रोमांचक व शैक्षणिक गतिविधियां होंगी।

 बीजेपी किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित:

बीजेपी ने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। संयोजक, सह-संयोजक, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से चयन किया गया। सूची प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मणकण्डेय ने जारी की।

राज्य में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी है। इन केंद्रों के लिए कुल 144 नए पदों को मंजूरी मिली है। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में 1 चिकित्सा अधिकारी, 1 ग्रामीण चिकित्सा सहायक, 1 फार्मासिस्ट, 3 स्टाफ नर्स, 1 लैब टेक्नीशियन, 1 वार्ड बॉय और 2 आया सहित कुल 12 स्टाफ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने दी दावेदारी:

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल रायपुर और बिलासपुर में संपन्न हुए। रायपुर में फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग में 558 खिलाड़ी, जबकि बिलासपुर में एथलेटिक्स, तैराकी और तीरंदाजी में 470 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 मनरेगा बचाओ संग्राम कांग्रेस का बड़ा आंदोलन प्लान:

कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।  जिसके तहत 11 जनवरी एक दिवसीय उपवास, 12–29 जनवरी: पंचायत स्तर पर जनसंपर्क, 30 जनवरी: वार्ड स्तर पर धरना, 31 जनवरी–6 फरवरी: जिला स्तरीय धरना, 7–15 फरवरी: विधानसभा घेराव 16–25 फरवरी: क्षेत्रीय AICC रैलियां निकली जाएगी। 

 छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मंथन तेज:

राज्य के नए बजट को लेकर मंत्री स्तरीय चर्चा शुरू हो गई है। सभी विभागों के मंत्री वित्त मंत्री से बजट प्रस्तावों पर मंथन करेंगे। जिन प्रस्तावों पर सहमति नहीं बनी है, उन पर दोबारा बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं बजट प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

आज से इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट:

नवा रायपुर में आज से दो दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट का आयोजन हो रहा है। इस समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। समिट का आयोजन द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।


संबंधित समाचार