रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीजेपी किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया है। इस कड़ी में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कई अहम पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
प्रदेश महामंत्री ने अहम पदों पर नियुक्तियों की घोषणा:
पार्टी की ओर से संयोजक, सह-संयोजक, संभाग प्रभारी, उप-प्रभारी, जिला अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से संपन्न हुई है। आपको बता दें कि किसान मोर्चा की इस नई कार्यसमिति की सूची प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मणकण्डेय द्वारा जारी की गई है।
नई टीम के गठन से किसानों से जुड़े मुद्दों:
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के गठन से किसानों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा और संगठन की पकड़ ग्रामीण क्षेत्रों में और मजबूत होगी। बीजेपी किसान मोर्चा की यह नई टीम आगामी समय में किसानों के हित में सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज़ करने की दिशा में कार्य करेगी।
बीजेपी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन:
संयोजक और सह-संयोजक की नियुक्ति हुई।
संभाग प्रभारी, उप-प्रभारी, जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष घोषित।
चयन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से।
सूची डॉ. नवीन मणकण्डेय ने की जारी।