होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण, गुवाहाटी–कोलकाता रूट से होगी शुरुआत...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण, गुवाहाटी–कोलकाता रूट से होगी शुरुआत...

दिल्ली: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हो गई है। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन खास तौर पर 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस अत्याधुनिक ट्रेन का निरीक्षण किया और इसे रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

 सुविधा, सुरक्षा और आराम को दी प्राथमिकता:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत का स्लीपर संस्करण यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला है। उन्होंने कहा ट्रेन को नए और आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता दी गई है। यह परियोजना रेलवे के आधुनिकीकरण के संकल्प का अहम हिस्सा है, रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि गुवाहाटी से कोलकाता के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाएगी। साथ ही, इस साल ऐसी करीब 12 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर सफल ट्रायल:

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल दो दिन पहले कोटा से नागदा रेलवे ट्रैक के बीच किया गया।ट्रायल के दौरान ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक चलाया गया। लोको पायलट ने केबिन में चार गिलास पानी रखे। तेज रफ्तार के बावजूद एक भी गिलास से पानी नहीं छलका, यह ट्रायल ट्रेन की बेहतरीन स्टेबिलिटी, बैलेंस और सस्पेंशन सिस्टम को दर्शाता है।

गुवाहाटी–कोलकाता रूट का संभावित किराया:

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए किराया इस प्रकार प्रस्तावित है: थर्ड एसी: ₹2300, सेकेंड एसी: ₹3000, फर्स्ट एसी: ₹3600 है, यह किराया मौजूदा विकल्पों की तुलना में यात्रियों के लिए किफायती माना जा रहा है।

टाइम के साथ पैसा भी होगा सेव:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में गुवाहाटी–हावड़ा रूट पर हवाई किराया आमतौर पर ₹6000 से ₹8000 के बीच रहता है। मांग बढ़ने पर यह किराया ₹10,000 से भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रा के समय में कमी लाएगी। हवाई यात्रा की तुलना में काफी सस्ती होगी। मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बनेगी।

भारतीय रेलवे के लिए नया मील का पत्थर:

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक गेम चेंजर माना जा रहा है। यह न केवल लंबी दूरी की यात्राओं को आरामदायक बनाएगी, बल्कि रेलवे को विश्वस्तरीय परिवहन प्रणाली के और करीब ले जाएगी।


संबंधित समाचार