होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jitu Patwari: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल

Jitu Patwari: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल

Jitu Patwari: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित युवक कांग्रेस की बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली पर खुले मंच से सवाल खड़े किए गए। खास बात यह रही कि बैठक के दौरान खुद पटवारी मंच पर मौजूद थे और एक कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। 

कार्यकर्ता ने जाहिर की नाराजगी

बैठक में हुजूर विधानसभा से जुड़े पदाधिकारी सोहन मेवाड़ा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे कई बार मिलने पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को समय देना और उनकी बात गंभीरता से सुनना जरूरी है। तो वही वहीं युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक ने भी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश नेतृत्व केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित हो गया है और सभी कार्यकर्ताओं को समान अवसर नहीं मिल रहा। खासतौर पर उन्होंने नेता कुणाल चौधरी के करीबी लोगों को प्राथमिकता दिए जाने का मुद्दा उठाया।

पटवारी ने खुद कहा था...

दरअसल, बैठक के दौरान Jitu Patwari ने खुद कार्यकर्ताओं से अपनी कमियां बताने को कहा था। इसके बाद कई पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी शिकायतें सामने रखीं, जिससे संगठन के भीतर चल रही असहमति उजागर हो गई। इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस संगठन के अंदर नेतृत्व और संवाद को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। 


संबंधित समाचार