होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain News: महाकाल के दरबार में लगा सितारों का तांता, दर्शन के लिए पहुंचे अक्षय कुमार, टाइगर और डिंपल कपाड़िया

Ujjain News: महाकाल के दरबार में लगा सितारों का तांता, दर्शन के लिए पहुंचे अक्षय कुमार, टाइगर और डिंपल कपाड़िया

उज्जैन : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर  श्रॉफ और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया पहुंची। जहां सभी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया । साथ ही नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान तीनो सितारें पूरी तरह से महाकाल की भक्ति लीन नजर आए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

सुबह करीब 6 बजे पहुंचे सभी सितारें 

जानकारी के अनुसार, सभी कलाकार भस्म आरती के बाद मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और जाप करते नजर आए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद तीनों ने गृभ ग्रह की दहलीज से भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

देश की तरक्की की कामना

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि वे देश की खुशहाली और प्रगति की कामना लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। साथ ही उन्होंने परिवार के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा तीनों कलाकारों का स्वागत किया गया। दर्शन के बाद महज कुछ देर सभी लोग मंदिर में रहे। इसके बाद रवाना हो गए। 


संबंधित समाचार