होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS : बैतूल में भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार बोलेरो मैरिज गार्डन की दीवार से टकराई, 2 की मौत

BETUL NEWS : बैतूल में भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार बोलेरो मैरिज गार्डन की दीवार से टकराई, 2 की मौत

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां बीते दिन हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिन्हे तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। हादसा बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर मार्ग पर हुआ। 

गाड़ी तेज गति में होने के चलते खोया नियंत्रण 

दरअसल, गुरुवार देर रात सारणी की ओर से बैतूल आ रही एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर रानीपुर मार्ग स्थित एक मैरिज गार्डन की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा ढह गया। तो वही एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। 

तेज रफ्तार बोलेरो मैरिज गार्डन की दीवार से टकराई

बताया जा रहा है कि सारणी की ओर से बैतूल आ रही एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गुरुवार देर शाम मन मंदिर लॉन की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। जिसमे 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

हादसे में इनकी हुई मौत 

इस दुखद हादसे में प्रफुल्ल पिता अनिल ठोके (25 वर्ष) और पुनीत पिता प्रयाग ठाकरे (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू मोहन पिता प्रजापति (23 वर्ष), राजू पिता संतोष यादव (26 वर्ष), अभिषेक पिता लखीराम वाडिया (26 वर्ष) और संगम पिता सुरेश (14 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायल और मृतक बैतूल के अर्जुन नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


संबंधित समाचार