होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: ‘गांव चलो अभियान’ 6 अप्रैल से शुरू, CM साय का व्यस्त दौरा, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज समापन...

Morning Breaking: ‘गांव चलो अभियान’ 6 अप्रैल से शुरू, CM साय का व्यस्त दौरा, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज समापन...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘गांव चलो अभियान’ 6 से 14 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में शामिल होंगे। जानें पूरी खबर।

BJP का ‘गांव चलो अभियान’:

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बड़ा जनसंपर्क अभियान ‘गांव चलो अभियान’ 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।

हर विधानसभा में 50 गांवों का चयन

इस अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां जनप्रतिनिधि पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।

CM साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। शाम 5:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में पहुंचेंगे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 6:00 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास आएंगे,  रात 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। बंगाल में BJP प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज भव्य समापन 

रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज भव्य समापन समारोह होगा, जिसमें देशभर से आए जनजातीय खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिलेगा। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख अतिथि होंगे, उप मुख्यमंत्री अरुण साव (कार्यक्रम की अध्यक्षता) करेंगे, दिग्गज खिलाड़ी मेरी कॉम और बाइचुंग भूटिया भी इसमें शामिल होंगे। इस आयोजन में 30 राज्यों के लगभग 2000 जनजातीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो देश के आदिवासी खेल प्रतिभाओं का बड़ा मंच बनकर उभरा। इसके साथ ही 
 
रेल मंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर रेल मंडल आज वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। ये PC रायपुर के DRM ऑफिस में सुबह 11:30 बजे होगी, जहां पर रेल सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं पर दी जानकारी जाएगी।  


संबंधित समाचार