होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WEATHER : MP में मौसम के बदले तेवर, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP WEATHER : MP में मौसम के बदले तेवर, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते प्रदेश में आंधी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर समेत करीब 30 जिलों में जमकर बारिश होगी। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में सक्रिय सिस्टम के साथ-साथ कल से एक नया वेदर सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

तो वही इंदौर और उज्जैन संभाग में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडौरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में भी भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। साथ ही गरज-चमक और आंधी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 30 जिलों में बारिश और ओले की चेतवानी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर शामिल हैं.


संबंधित समाचार