सागर : मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दंपति ने शादी के 3 साल के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इतना ही नहीं दोनों के शव उनके ही घर में एक ही फंदे पर लटके मिले। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना रहली थाना क्षेत्र क चांदपुर के मुठिया टोला की
घटना बुधवार देर रात की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची लेकिन जांच में किसी तरफ का सुसाइड नोट नहीं मिला। इस वजह से अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ने शादी के जोड़े पहने हुए थे। जिसकी वजह से मामला थोड़ा और गरमा गया है। यह घटना रहली थाना क्षेत्र क चांदपुर के मुठिया टोला की है।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान गोलू पटेल (22) और काजल पटेल (21) के रूप में की है। जो शादी के बाद ख़ुशी से अपना जीवन बीता रहे थे। ऐसे में दोनों ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है की पति-पत्नी के साथ पिता और एक छोटा भाई भी रहते थे। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
शादी के जोड़े में मिले पति-पत्नी के लाश
बताया जा रहा है कि मृतक राजेंद्र मजदूरी करता था और उसके पास कुछ कृषि भूमि भी थी. राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या किसी प्रकार के तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस विषय में अभी कुछ पता नहीं है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।