होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महासमुंद में कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा, नेताओं के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप

महासमुंद में कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा, नेताओं के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आई है। महासमुंद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पार्टी नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षित संख्या में कार्यकर्ता नहीं पहुंचने से माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। प्रेसवार्ता समाप्त होते ही नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई।

दो पदाधिकारियों के बीच जमकर विवाद

इस दौरान पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के समर्थक भी इसमें शामिल हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

दफ्तर में तोड़फोड़, मची अफरा-तफरी

विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यालय के अंदर कुर्सियां और कांच के सामान तोड़ दिए गए। अचानक हुए इस हंगामे से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद माहौल शांत कराया गया।

कार्रवाई की तैयारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी। साथ ही, दोषी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।


संबंधित समाचार