होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: रायगढ़ दौरे पर CM साय, जग्गी हत्याकांड की अंतिम सुनवाई आज, गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन...

Morning Breaking: रायगढ़ दौरे पर CM साय, जग्गी हत्याकांड की अंतिम सुनवाई आज, गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री का दौरा, हाईप्रोफाइल केस की सुनवाई, कांग्रेस का प्रदर्शन और जनगणना की शुरुआत जैसी कई अहम घटनाएं आज सुर्खियों में रहेंगी।

रायगढ़ दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर उत्कल समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे समाज के लोगों से संवाद करेंगे और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर देंगे। शाम 4 बजे रायपुर वापसी के बाद वे शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

जग्गी हत्याकांड: आज होगी अंतिम सुनवाई

बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में आज हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोबारा खोले गए इस केस में सभी पक्ष—अमित जोगी, राज्य सरकार, CBI और अन्य अपनी दलीलें पेश करेंगे। गौरतलब है कि 2003 में हुई इस हत्या के मामले में 2007 में 28 आरोपियों को उम्रकैद हुई थी, जबकि अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी किया गया था।

गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज

रसोई गैस और मिट्टी तेल की कमी को लेकर कांग्रेस आज रायपुर कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन करेगी। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का आरोप है कि वितरण में अनियमितताओं के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ट्राइबल गेम्स में शामिल होंगी केंद्रीय खेल राज्यमंत्री

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे आज रायपुर दौरे पर रहेंगी। वे ट्राइबल गेम्स कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगी और दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता भी करेंगी। इस दौरान आदिवासी खेल प्रतिभाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

समर स्पेशल ट्रेन के टाइमिंग में बदलाव

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है।
08865 (इतवारी–शालीमार): 2 अप्रैल से हर गुरुवार शाम 5:10 बजे प्रस्थान
08866 (शालीमार–इतवारी): 3 अप्रैल से हर शुक्रवार शाम 6 बजे प्रस्थान
यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रायपुर में आज से जनगणना मैपिंग शुरू

रायपुर जिले में आज से जनगणना की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो रहा है। इसमें ऑनलाइन मैपिंग कर क्षेत्रों को कोर सेक्टर में बांटा जाएगा। 16 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल खुलेगा, 1 मई से घर-घर जाकर सत्यापन होगा, लोग खुद भी पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।


संबंधित समाचार