होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी पार्टियां, इस हफ्ते छत्तीसगढ़ में इन दिग्गजों की होगी सभाएं

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी पार्टियां, इस हफ्ते छत्तीसगढ़ में इन दिग्गजों की होगी सभाएं

प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। रायगढ़ लोकसभा सीट में तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होना है लिहाजा अब पार्टियां स्टार प्रचारकों के दौरे की तैयारियों में हैं। भाजपा से अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय का दौरा इसी हफ्ते प्रस्तावित है तो कांग्रेस ने भूपेश बघेल, सचिन पायलट, मलिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी की सभाओं की मांग पीसीसी को भेजी है। इसी हफ्ते लोकसभा सीट में दिग्गजों की सभाएं होंगी। लिहाजा बैठकों का दौर शुरु हो गया है।

दरअसल प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण में रायगढ़ सीट पर भी चुनाव होना है। इस लिहाज से अब पार्टियां स्टार प्रचारकों को बुलाने की तैयारियां कर रही हैं। बात करें भाजपा की तो सीएम विष्णुदेव साय ने लगातार रायगढ़ बिलासपुर जशपुर क्षेत्र दौरा शुरु कर दिया है। उनकी लगातार जनसभाएं हो रही हैं। इधर ओपी चौधरी भी कोरबा जांजगीर क्षेत्र में सभाएं कर रहे हैं। 

इसी हफ्ते बीजेपी ने अमित शाह की सभा का प्रस्ताव भी प्रदेश को भेजा है। भाजपा लगातार नुक्कड़ सभाएं भी कर रही है। भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी पहले ही आ चुके हैं, और उनके एक और बड़े कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। ये सभाएं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने मददगार साबित होंगी। 

इधर कांग्रेस ने भी आने वाले दिनों में स्टार प्रचारकों की सभाओं की तैयारी की है। कांग्रेस का कहना है कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की सभाएं आने वाले दिनों में होने वाली है। चूंकि कांग्रेस केंडीडेट महिला है लिहाजा उन्होंने प्रियंका गांधी की सभा के लिए भी तारीख मांगी है। कांग्रेस का कहना है कि ये सभाएं कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित होंगी।


संबंधित समाचार