होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : सफाई के दौरान चली गोली, गंभीर हालत में एसआई ग्वालियर रैफर

MP News : सफाई के दौरान चली गोली, गंभीर हालत में एसआई ग्वालियर रैफर

मुरैना। जिले में सायबर में पदस्थ एक एसआई के पैर में गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि गोली बंदूक की सफाई के दौरान चली थी। हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की तहकीकात कर रही है। बताया जा रहा है कि एसआई की हालत इस समय काफी नाजुक है। गंभीर हालत में एसआई को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। 

पिंडली में धंसी गोली 

जानकारी के मुताबिक सायबर में पदस्थ एसआई के पैर में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो चुकी है। साइबर सेल में पदस्थ एसआई अभिषेक सिंह जादौन के पैर में गोली लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे अपने एक शासकीय हथियार की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई, जो सीधे जाकर उनके पैर की पिंडली में धंस गई है। इसके बाद तुरंत जादौन को उनके सहयोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधान न देखते हुए उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच चुके हैं, जो मामले की तहकीकात कर रहे हैं। 
 


संबंधित समाचार