होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jabalpur News : फांसी पर झूलती मिली नर्स की लाश, मर्डर या सुसाइड आखिर क्या है मौत की वजह ?

Jabalpur News : फांसी पर झूलती मिली नर्स की लाश, मर्डर या सुसाइड आखिर क्या है मौत की वजह ?

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलती हुई मिली है। महिला पेशे से नर्स थी। महिला के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

महिला के मौत की वजह 

जबलपुर में नर्स के मौत की खबर से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला धनवंतरी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां साक्षी नाम की महिला की लाश संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलती हुई मिली है। आपको बता दें कि पिछले साल 20 मई 2023 में साक्षी की शादी ललित सिलारे से हुई थी। शादी की पहली सालगिरह के ठीक ग्यारह दिन पहले ही साक्षी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मृतिका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल मौत के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 
 


संबंधित समाचार