होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लक्ष्मण सिंह : दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह का बयान, कही जूते मारने की बात 

लक्ष्मण सिंह : दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह का बयान, कही जूते मारने की बात 

लक्ष्मण सिंह : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह फिर सुर्खियों में आ गए है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसको लेकर बवाल होना लाजमी है। दरअसल, पूर्व ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमा गहमी है। बीजेपी लगाताार कांग्रेस पर हमला बोल रही है तो वही कांग्रेस नेता भी सैम पित्रोदा की आलोचना करने नहीं चूक रहे हैं। 

आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सैम पित्रोदा को जूते मारने की बात कह दी। लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि "सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं। "लक्ष्मण सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

सीएम मोहन की आलोचना 

सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने जमकर आलोचना की है। सीएम मोहन का कहना है कि पित्रोदा की टिप्पणी को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को उनके इस बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। चुनावों के बीच पित्रोदा साउथ के लोगों की तुलना अफ्रीकन से कर रहे है यह निंदनीय नहीं है। 

पित्रोदा का इस्तीफा

आपको बता दे कि सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वही कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्प पर पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा है कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।


संबंधित समाचार