होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : अब जिलों में भी मंत्रालय जैसी सख्ती, उपस्थिति पर रहेगा फोकस

MP News : अब जिलों में भी मंत्रालय जैसी सख्ती, उपस्थिति पर रहेगा फोकस

MP News : मध्यप्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और सख्त बनाने की दिशा में सरकार अब जिलों में भी मंत्रालय जैसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में उपस्थिति को लेकर सख्ती के बाद अब यही व्यवस्था जिला स्तर पर भी लागू किए जाने की तैयारी है।

सोमवार से होगी निगरानी

जानकारी के मुताबिक सोमवार से जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी की जा सकती है। इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयीन समय में कर्मचारियों की मौजूदगी पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारियों के समय पर दफ्तर पहुंचने और पूरे समय कार्यालय में रहने को लेकर मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है।

सीएम मांग सकते है ब्यौरा

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसी भी समय किसी भी जिले की उपस्थिति और कामकाज का ब्यौरा मांग सकते हैं। इसी कारण प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले मंत्रालयों को दिए थे निर्देश

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता के काम समय पर पूरे हों और सरकारी कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रालय सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।


संबंधित समाचार