भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज रंग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगहे जगहे पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दे रहे है। तो वही दूसरी तरफ रंग पंचमी के अवसर पर सीएम मोहन उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही महिलाओं को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं' दी।
प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना
इधर, रंग पंचमी के चलते सुबह सुबह सीएम मोहन उज्जैन पहुंचे और गर्भगृह में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन की। साथ ही दंडवत होकर बाबा महाकाल को प्रणाम किया और प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। साथ ही परंपरागत महाकाल की गेर का ध्वज पूजन भी किया।
सीएम ने शस्त्रों का किया पूजन
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रंगपंचमी पर्व पर परंपरागत रूप से निकलने वाली श्री वीरभद्र ध्वज चल समारोह के ध्वज का पूजन किया। फिर सीएम ने शस्त्रों का पूजन कर शस्त्र संचालन-प्रदर्शन भी किया। बता दें कि आज रंगपंचमी पर्व पर आज शाम श्री वीरभद्र चल समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकलता है। जिसमें बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े, रथ के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी से नहाए विभिन्न मनमोहक धार्मिक झांकियां भी निकलती है।
'आप हर क्षेत्र में सफल हों' - सीएम मोहन
इसके बाद सीएम मोहन ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। सीएम ने लिखा कि 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं' .'देश, समाज एवं परिवार की प्रगति में हर चुनौती में सहभागी रहने वाली मातृशक्ति को शत्-शत् नमन करता हूं' .'आप हर क्षेत्र में सफल हों, नए प्रतिमान गढ़ें, यही मेरी मंगलकामनाएं'