होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जबलपुर में महिला की खून से सनी मिली लाश, बैतूल में एक परिवार पर पलटा कंटेनर, एक की मौत, 2 घायल

MP NEWS : जबलपुर में महिला की खून से सनी मिली लाश, बैतूल में एक परिवार पर पलटा कंटेनर, एक की मौत, 2 घायल

जबलपुर : मध्य प्रदेश में जुर्म और हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। जहां आज एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से हड़कप मच गया है। महिला कौन थी। किसने उसकी हत्या की। फ़िलहाल इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। तो वही दूसरी तरफ महिला की बेरहमी से की गई हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

CCTV कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस 

मामला जबलपुर के थाना लार्डगंज के रानीताल का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की। तो वही पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए मौके पर लगे CCTV कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए है। 

साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के झिटापाटी के पास हुआ हादसा

दूसरी खबर बैतूल की है। जहां आज साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के झिटापाटी के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। 

बाइक सवार दम्पति पर पलटा कंटेनर

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दम्पति होशंगाबाद से मोरखेड़ा जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर जो की दूसरी लेंन में चल रहा था। वो अनियंत्रित होकर बाइक सवार दम्पति पर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से विकास नामक युवक की मौत हो गई। 

दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी

फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 


संबंधित समाचार