होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Digvijay Singh PC : किसानों को लेकर केंद्र पर भड़के दिग्विजय सिंह, दी अनशन की चेतावनी

Digvijay Singh PC : किसानों को लेकर केंद्र पर भड़के दिग्विजय सिंह, दी अनशन की चेतावनी

Digvijay Singh PC : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के धान और बासमती चावल को जीआई टैग न मिलने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर रंगपंचमी के दिन प्रेस वार्ता नहीं होती, लेकिन मध्यप्रदेश के किसानों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर उन्हें यह मुद्दा उठाना पड़ रहा है।

धान को नहीं मिल रहा जीआई टैग

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्षों से बासमती चावल की खेती हो रही है, लेकिन APEDA राज्य के धान को जीआई टैग नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बासमती चावल की कीमत सामान्य चावल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक होती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 27 लाख किसान धान की खेती करते हैं, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जीआई टैग नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय मध्यप्रदेश के चावल को जीआई टैग दिया गया था।

भारत में 12 जिलों को मान्यता

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। पाकिस्तान में 40 से अधिक जिलों को जीआई टैग दिया गया है, जबकि भारत में केवल 12 जिलों को ही यह मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में साल 2025 में पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर भारत के किसानों को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को फायदा क्यों दिया जा रहा है।

शिवराज सिंह पर साधा निशाना

उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश के 16 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में कृषि मंत्री हैं, इसके बावजूद प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं।

दिग्विजय ​की चेतावनी

दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मध्यप्रदेश के किसानों को जीआई टैग नहीं दिया गया तो वे अनशन पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पयूष गोयल की होगी।

रिटायरमेंट पर बोले सिंह

वहीं अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उठ रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट को लेकर कई तरह की खबरें चलती रहती हैं। उन्होंने पार्टी से अनुरोध किया है कि वे राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल नहीं लेना चाहते, हालांकि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे वे निभाते रहेंगे।


संबंधित समाचार