होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Junior Doctors Strike : मध्य प्रदेश में सोमवार से हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर!

Junior Doctors Strike : मध्य प्रदेश में सोमवार से हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर!

Junior Doctors Strike : मध्यप्रदेश में करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों ने ऐलान किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सामान्य ऑपरेशन भी टल सकते हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी और गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता रहेगा।

जूनियर डॉक्टरों की मांग

डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से संशोधित स्टाइपेंड लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी वजह से प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टरों में भारी नाराजगी है।

काली पट्टी लगाकर कर रहे विरोध

इसी मांग को लेकर डॉक्टर पिछले तीन दिनों से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में डॉक्टरों ने ‘जस्टिस मार्च’ निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

राजधानी Bhopal के Gandhi Medical College में जूनियर डॉक्टरों ने बड़ी रैली और प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


संबंधित समाचार