MP Board 5th-8th Result : मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी किया है। जारी रिजल्ट को मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर देखा जा सकता है।
बेहतर रहा परिणाम : शिक्षा मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने अपने बयान में कहा है कि कक्षा 5वीं का रिजल्ट 95.14% और कक्षा 8वीं का 93.83% रिजल्ट रहा है। पिछली साल की तुलना में बेहतर परिणाम रहा है। सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने अच्छा परफॉर्म किया है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर है। शहर से अच्छा ग्रामीण स्कूलों के बच्चों का परिणाम रहा।
अव्वल रहे ये संभाग
कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग और नरसिंहपुर जिला और कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग और नरसिंहपुर जिला अव्वल रहे। कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभाग रहे। जिनमें शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर शामिल है। तो वही वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले रहे, जिनमें नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी शमिल है।
तो वही कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 संभाग रहे, जिनमें इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा शामिल है। वही कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले रहे, जिनमें नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला शामिल है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसपर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने होगा।
आप चाहे तो इसे डाउनलोड या उसका प्रिंट भी ले सकते है।