होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra Police : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार

Dabra Police : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार

राजेश सोनी, डबरा : डबरा में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डबरा सिटी पुलिस ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। खास बात यह है कि इनमें से एक आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चोरी की फिराक में थे आरोपी

इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। डबरा सिटी थाना में दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिपुर नहर के पास दो संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

ये आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश वाल्मीकि और बृजमोहन के रूप में हुई है, जो भिंड जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जो डबरा सिटी और डबरा देहात थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं।


संबंधित समाचार