होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

डबरा में सनसनी: सिंध नदी में कूदने की आशंका, युवक की तलाश तेज

डबरा में सनसनी: सिंध नदी में कूदने की आशंका, युवक की तलाश तेज

राजेश सोनी, डबरा : डबरा सिंध नदी के पुल से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की बाइक पुल पर खड़ी मिलने के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले 24 घंटे से युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मंगलवार से लापता युवक

जानकारी के मुताबिक, आरुषि गांव निवासी 21 वर्षीय सूर्यभान रावत मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। हैरानी की बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों ने पहले उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी खोजबीन की गई, मगर युवक का कहीं पता नहीं चला।

पुलिस पर मिली बाइक

युवक के पिता महेश रावत ने बताया कि सूर्यभान के दोस्त भोला से संपर्क करने पर पता चला कि वह सिंध नदी की ओर गया था। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां पुल पर युवक की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद से ही नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

सर्च ऑपरेशन जारी 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो नाव और मशीनों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवक के आखिरी मूवमेंट का पता लगाया जा सके। परिजनों के अनुसार, सूर्यभान पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


संबंधित समाचार