होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : MP में धमकियों का सिलसिला जारी, अब पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को उड़ाने की मिली धमकी

BREAKING NEWS : MP में धमकियों का सिलसिला जारी, अब पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को उड़ाने की मिली धमकी

जबलपुर : मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से एयरपोर्ट, स्कूलों और कॉलेजों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। यह धमकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ईमेल के जरिये भेजी जा रही है। इसी कड़ी में आज धमकी भरा ईमेल पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को उड़ाने की मिली। जिसकी जानकारी सामने आने से दोनों विभागों में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस और बम स्क्वाट मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। यह धमकी भरा मेल सुबह असिस्टेंट डायरेक्टर, चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय (GPO), भोपाल को भेजा गया था।

जांच में संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नही मिली

पहला मामला जबलपुर का है। जहां अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जहां ऑफिस को तुरंत खाली करवाया। तो वही बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम ने करीब एक घंटे तक जांच कर संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की तलाश की, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। फिर भी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है। 

पार्सल और प्रत्येक व्यक्ति की जा रही जांच

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम पोस्ट ऑफिस में आने वाले हर एक पार्सल और डाक की मशीन से जांच कर रही है। साथ ही कार्यालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी तलाशी ली जा रही है. पुलिस विभाग ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी अज्ञात व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना बम स्क्वाड या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। 

पोस्टऑफिस में बढ़ाई गई सुरक्षा

दूसरा मामला  भिंड का है। जहां शहर के मुख्य डाकघर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी किसने भेजा और कहां से आया है। इसका पता लगाने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। तो वही दूसरी तरफ पोस्टऑफिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही आसपास के बाजार को बंद करवा दिया गया है।

मामले की विस्तृत पड़ताल जारी

सामने आने से विभागों में जहां हड़कप मच गया है। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर में सघन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है।

 

 


संबंधित समाचार