भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बीते दिन हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के बैरसिया रोड पर रात करीब 11 बजे के आस पास हुआ।
सभी दोस्त चाय पीने निकले थे
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी दोस्त चाय पीने जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी की टक्कर अनाज से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। जिसकी वजह से 3 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। इधर, हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल हो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
वही पुलिस ने मृतकों की पहचान हर्ष मेहरा (23), सतीश मेहरा (22) और लकी कुशवाहा के रूप में की है। ये सभी भोपाल ज़िले के रहने वाले थे। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामला में आगे की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रॉली ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।