CM Mohan Yadav Birthday: भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन आज पूरे 61 साल के हो गए है। जन्मदिन को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में जहां बधाइयों का तांता लगा हुआ है। तो वही दूसरी तरफ सीएम अपना जन्मदिन वन्यजीवों के बीच मनाएंगे। साथ ही कछुओं को नदी में छोड़कर जीव दया का संदेश देंगे। साथ ही चीतों के पुनर्वास के लिए सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमिपूजन कर प्रदेश को नया कीर्तिमान देंगे।
जन्मदिन पर दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे सीएम कछुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर के दौरे पर रहेंगे। जहां आज वो अपने जन्मदिन के मौके पर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। जैसे की सीएम आज बामनेर नदी में एक दर्जन कछुओं को रिलीज करेंगे। इसके बाद चीतों के पुनर्वास के लिए सॉफ्ट रिलीज बोमा (सुरक्षित बाड़ा) का भूमि-पूजन करेंगे। जिसे 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा। इतना ही नहीं इसका निर्माण मुहली रेंज में किया जायेगा।
नए माहौल में चीतों को ढलने में करेगा मदद
सीएम आज जिस 'बोमा' तकनीक वाले बाड़े का शिलान्यास करेंगे, वह चीतों को नए माहौल में ढलने में मदद करेगा। 2339 वर्ग किलोमीटर में फैले इस रिजर्व की बनावट दक्षिण अफ्रीका के जंगलों जैसी है, जो चीतों की रफ्तार के लिए सबसे सटीक मानी जाती है।
विद्युत क्रय अनुबंध भी वितरित करेंगे
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना में चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम कल यानी 26 मार्च सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में होगा।