होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: UPSC सहायक कमांडेंट परीक्षा आज, 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, बैद्यनाथ धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Morning Breaking: UPSC सहायक कमांडेंट परीक्षा आज, 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, बैद्यनाथ धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में शनिवार, 19 जुलाई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और गतिविधियों के साथ शुरू हो रहा है। एक ओर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, वहीं परिवहन विभाग ने VLTD (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) नहीं लगाने वाले 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस जारी किया है। दूसरी ओर श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

आज होगी UPSC CAPF सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा

रायपुर जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आज UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment Examination-2026 आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पालीदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक परीक्षार्थी की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

VLTD नहीं लगाने वाले 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने राज्यभर के 149 बस संचालकों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने बस ऑपरेटरों से 23 जुलाई 2026 तक स्पष्टीकरण मांगा है। यदि निर्धारित समय सीमा तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलता या नियमों का पालन नहीं किया जाता, तो संबंधित बसों के परमिट रद्द किए जा सकते हैं। हालांकि कई बस संचालकों का कहना है कि उनकी बसों में पहले से GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार VLTD डिवाइस लगाना अनिवार्य है।

बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी।


संबंधित समाचार