होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking News: मोहन यादव का दिल्ली दौरा, लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त, आयुष्मान में गड़बड़ी पर अस्पतालों पर कार्रवाई...

Morning Breaking News: मोहन यादव का दिल्ली दौरा, लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त, आयुष्मान में गड़बड़ी पर अस्पतालों पर कार्रवाई...

Morning Breaking News: मध्यप्रदेश में आज की सुबह कई अहम राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ शुरू हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। वहीं आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर सरकार की कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही 13 मार्च को ग्वालियर के घाटीगांव में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की जाएगी।

दिल्ली दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय नेताओं से मुलाकात:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मध्यप्रदेश के विकास कार्यों, निवेश और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा होगी। साथ ही कुछ राजनीतिक मुद्दों पर भी अहम बातचीत होने की संभावना है।

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई:

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद सरकार सख्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों की सूची तैयार की है। इसी क्रम में राशिद हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि कई अस्पतालों पर आयुष्मान योजना के तहत गलत बिलिंग और फर्जी क्लेम के आरोप लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं और दोषी संस्थानों पर कार्रवाई जारी है।

घाटीगांव में जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।


संबंधित समाचार