होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Assembly Budget Session Day 9: प्रश्नकाल में गूंजेंगे सड़क और किसान मुद्दे, कई विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा...

CG Assembly Budget Session Day 9: प्रश्नकाल में गूंजेंगे सड़क और किसान मुद्दे, कई विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा...

CG Assembly Budget Session Day 9: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वाँ दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें सरकार के मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। सत्र के दौरान मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही में विभागीय पत्रों को पटल पर रखेंगे।

जर्जर सड़कों और कृषि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण:

आज सदन में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश में जर्जर और खराब सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। इन प्रस्तावों के जरिए विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही सरकार से जवाब और समाधान की मांग कर सकते हैं।

विधायकों द्वारा याचिकाओं की प्रस्तुति:

सदन में आज कई विधायक विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों में याचिकाएं भी प्रस्तुत करेंगे। याचिका प्रस्तुत करने वाले विधायकों में दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर, इंद्रशाह मंडावी शामिल हैं।

इन विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा:

बजट सत्र के दौरान आज कई विभागों की अनुदान मांगों (Grant Demands) पर भी चर्चा होगी। इनमें प्रमुख रूप से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मंत्री लखनलाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी विचार-विमर्श होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन कई अहम मुद्दों के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सड़क, कृषि और विभागीय बजट जैसे विषयों पर चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।


संबंधित समाचार