होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: सीएम साय का व्यस्त दिन, 15 अप्रैल को अहम कैबिनेट बैठक, रायपुर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक हेल्पलाइन...

Morning Breaking: सीएम साय का व्यस्त दिन, 15 अप्रैल को अहम कैबिनेट बैठक, रायपुर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक हेल्पलाइन...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही 15 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर भी प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। वहीं शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरे दिन रायपुर में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे नया रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल एवं आयुष यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे ऑल इंडिया हेल्थ साइंस वाइस चांसलर मीट 2026 में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 6:30 बजे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर जाएंगे। यहां वे श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

15 अप्रैल को साय कैबिनेट की अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े फैसले संभव है, औद्योगिक निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत नई योजनाओं पर चर्चा होगी. साथ ही किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता पर समीक्षा की जाएगी। यह बैठक प्रदेश की विकास योजनाओं के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए हेल्पलाइन जारी

रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 9479210632 पर कॉल कर जाम की सूचना दे सकते हैं, गूगल मैप के जरिए ट्रैफिक की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़कों के रंग (लाल, पीला, हरा) से जाम की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


नया रायपुर में बड़ा हादसा, एक बच्ची लापता

नया रायपुर के पलौद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहर में नहाने गई तीन बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं है। आसपास मौजूद महिलाओं ने दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया है। एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची अभी भी लापता है, बच्ची सेजबहार क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वह अपनी बुआ के घर छुट्टियां मनाने आई थी यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा बच्ची की तलाश जारी है।


संबंधित समाचार