होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RATLAM NEWS : विधायक कमलेश्वर डोडियार को भीड़ ने दी इस्तीफे की सलाह, VIDEO हुआ वायरल, जानें मामला

RATLAM NEWS : विधायक कमलेश्वर डोडियार को भीड़ ने दी इस्तीफे की सलाह, VIDEO हुआ वायरल, जानें मामला

रतलाम :  मध्य प्रदेश के रतलाम के सैलाना विधानसभा से विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जैसी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक मंच से लोगों से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं क्या? इस पर भीड़ से आवाज आती है- दे दो। जवाब में विधायक कहते हैं- ओके, दे देंगे। चलो ठीक है, उसके लिए भी भोपाल जाना पड़ेगा।

बिरसा मुंडा जयंती में शामिल हुए थे विधायक

दरअसल, रविवार को सैलाना विधानसभा के रानीसिंह गांव में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण और चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार भी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के बीच जनता ने दिया इस्तीफे का सुझाव

कार्यक्रम के दौरान विधायक जब राजनीतिक मुद्दों पर बोलने लगे तो मौजूद लोगों ने उन्हें टोक दिया। लोगों ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचारों और जल, जंगल, जमीन जैसे आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर बात की जानी चाहिए। इसी बीच विधायक ने लोगों से इस्तीफा देने को लेकर सवाल पूछ लिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं

वहीं, विधायक के बयान के बाद मंच पर मौजूद एक वक्ता ने भी स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। दो संगठनों के युवाओं ने मिलकर इसका आयोजन किया है और किसी भी राजनीतिक दल से इसका कोई संबंध नहीं है। इसलिए आज इस मंच से कोई सी भी राजनीतिक चर्चा नहीं होना चाहिए। चर्चा होगी तो सिर्फ आदिवासी हितों की चर्चा होगी ।


संबंधित समाचार