इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। रेसकोर्स रोड स्थित यशवंत क्लब में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। जहां उन्होंने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करते हुए ओपनिंग शॉट लगाया।
इंदौर में पहली बार हुआ विश्वस्तरीय आयोजन
12 से 21 नवंबर तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 32 देशों के पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में पहली बार हो रहे इस विश्वस्तरीय आयोजन से शहर को अंतरराष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
17 नवंबर से शुरू मुख्य मुकाबला
चैंपियनशिप के मुख्य मुकाबला मंगलवार यानि 17 नवंबर से शुरू होंगे. जिसमें विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और केतन चावला भी दम दिखाएंगे. इनके अलावा मोहम्मद हुसैन खान, बृजेश दमानी, मनन चंद्रा, आदित्य मेहता, केतन चावला, सौरव कोठारी और मलकीत सिंह के अलावा लक्ष्मण रावत, श्याम रजनी, कमल चावला, अनुराग गिरी, पीयूष कुशवाहा और रितिक जैन भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की अनुपम रामचंद्रन, अमी कमानी कीर्तन पांडियन इशिका शाह, स्नेहड़ा बाबू, आर उमा देवी और श्रुति एल हिस्सा लेंगी.
दो चरणों में होगी चैंपियनशिप
विश्व चैंपियनशिप 2 चरणों में खेली जाएगी. जिसमें 13 तारीख से 16 नवंबर तक क्वालीफाइंग मैच हुए हैं. जिसमें 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन्हें तीन टूर्नामेंट में बांटा गया है. प्रत्येक टूर्नामेंट के शीर्ष 8 खिलाड़ी यानी 24 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएंगे. जबकि मुख्य मैच 17 नवंबर से 21 नवंबर तक खेले जाएंगे. इसमें पिछले साल की रैंकिंग के आधार पर सेट 24 खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश मिलेगा. वहीं इनामी राशि में से 25000 डॉलर (23,48,795 रुपए) पुरुष टीम को जबकि 15000 डॉलर (14,09,241 रुपए) महिला वर्ग की विजेताओं को दिए जाएंगे.
32 देशों के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
स्नूकर चैंपियनशिप में 32 देश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, चीन, मिश्र, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, हॉन्गकोंग, आयरलैंड, ईरान इराक, कुवैत, नेपाल, ओमान, पोलैंड, क़तर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सिंगापुर, सीरिया, स्वीडन, यूएई, वेल्स, पाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड आदि देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे 21 नवंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ होगा चैंपियनशिप का समापन होगा.