होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : अनोखी प्रतियोगिता ! उज्जैन में 100 पानी पूरी खाकर एक महिला ने जीते 2100 रुपए, VIDEO वायरल

UJJAIN NEWS : अनोखी प्रतियोगिता ! उज्जैन में 100 पानी पूरी खाकर एक महिला ने जीते 2100 रुपए, VIDEO वायरल

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को एक अनोखी पानी पूरी प्रतियोगिता हुई। जहां एक महिला ने बेटी के कहने पर 100 पानी पूरी खाकर 2100 रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दीपावली मिलन समारोह में ठहाका सेवा समिति द्वारा आयोजित की गई। जिसमे सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस दौरान लोगों ने पानी पताशी के स्वाद के साथ गीत-संगीत, कविता, शायरी और हास्य-व्यंग्य का आनंद लिया।

सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने किया उत्साहपूर्वक भाग

दरअसल कालिदास अकादमी में डॉ. महेंद्र यादव सेवा समिति एवं ठहाका सम्मेलन समिति द्वारा अनोखे पानी पताशी भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 4 से रात 8 बजे तक चले इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहां किसी ने 60, किसी ने 70 तो किसी ने 75 गोलगप्पे खाकर अपनी क्षमता दिखाई। इस दौरान हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करता नजर आया। 

स्वीटी सक्सेना ने जीता प्रथम पुरस्कार

इस दौरान स्वीटी सक्सेना ने 100 पानी पताशी खाकर प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि पूजा शर्मा 92 पताशी खाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं रजनी मोरिया 75, प्रिया मोरे 65 और अंचिता शर्मा 60 पानी पताशी खाकर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरि जी महाराज रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरि जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उज्जैन की पहचान बन चुका यह अनोखा पानी पताशी भंडारा पिछले 12 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। डॉ. महेंद्र यादव के संयोजन में हुए इस आयोजन ने दीपावली मिलन समारोह को स्वाद, संगीत और हास्य के अनूठे संगम में बदल दिया।
 


 


 


संबंधित समाचार