होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : दतिया में खून से लाल हुई सड़क, युवक का गर्दन धड़ से हुआ अलग, मौके पर मौत

DATIA NEWS : दतिया में खून से लाल हुई सड़क, युवक का गर्दन धड़ से हुआ अलग, मौके पर मौत

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में NH-44 पर डगरई टोल प्लाजा के पास सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

ट्रैक्टर व ट्रक की चपेट में आई बाइक

बताया जा रहा है कि दो युवक बाइक में सवार होकर कही जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक फिसलकर गिर गई और ट्रैक्टर व ट्रक की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से हादसे में बाइक सवार एक युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल अवस्था में मिला, जिसकी पहचान झांसी के बरुआसागर क्षेत्र निवासी लल्लूराम आदिवासी के रूप में हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान अज्ञात

इधर, घटना को लेकर चिरूला थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक ट्रक और ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय फिसली होगी। हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर दोनों के चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज देखकर फरार वाहनों की पहचान करने में जुटी है। वहीं मृतक की पहचान के लिए पुलिस की एक टीम बरुआसागर भी भेजी गई है। ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान हो सके। 
 


संबंधित समाचार