होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : जबलपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या, दबंगों ने पहले पत्थर से फोड़ा सिर ,,, फिर चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

JABALPUR NEWS : जबलपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या, दबंगों ने पहले पत्थर से फोड़ा सिर ,,, फिर चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर की 5 लोगों ने रविवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी। घटना रात करीब 10 से 11 बजे के आस पास की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घटना हनुमानताल थाना के चार खम्बा क्षेत्र की

घटना हनुमानताल थाना के चार खम्बा क्षेत्र की है। जहां आरोपियों ने एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर पहले पत्थर से हमला किया। इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने चाचा के साथ वेल्डिंग का काम करता था। देर शाम जब वो काम से घर लौट रहा था। तब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। 

नौसाद वेल्डिंग की दुकान में करता था काम 

इधर, घटना को लेकर मृतक के चाचा नासिर अली ने बताया कि नौसाद उनकी वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। लगभग एक महीने पहले हनुमानताल इलाके में आरोपियों में से एक लड़का चोरी कर रहा था। उस समय नौसाद ने आरोपी को चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसे थप्पड़ मार दिया था। इस बात के चलते आरोपियों ने नौसाद की जान ले ली। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

 


संबंधित समाचार