होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चैतन्य बघेल गिरफ्तार: दोपहर में कांग्रेस राजीव गांधी चौक पर करेंगे पुतला दहन

चैतन्य बघेल गिरफ्तार: दोपहर में कांग्रेस राजीव गांधी चौक पर करेंगे पुतला दहन

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी की गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें गिरफ्तारी से बचाया जा सके। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताएंगे, वहीं ईडी दफ्तर के बाहर भी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के निवास पर भी छापा मारा है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई के विरोध में आज दोपहर 2:30 बजे राजीव गांधी चौक पर पुतला दहन करने का आयोजन किया है।

मोदी और शाह का जन्मदिन पर तोहफा:

ईडी की इस कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा कि मोदी और शाह जी ने उनके जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दिया है, जो शायद किसी भी लोकतंत्र में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर उनके सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी ने छापेमारी की थी और अब उनके बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर उनके घर पर ईडी की टीम छापे मार रही है।

सरकार विपक्ष का गला घोटने का काम किया: बैज 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने विपक्ष का गला घोटने का काम किया है। उन्होंने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री के घर ईडी की टीम पहुंची है। बैज ने आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, बावजूद इसके दबाव और दबंगई जारी है। उन्होंने इसे बदलावपुर की राजनीति को दबाने की कोशिश बताया।

प्रभारी सचिन पायलट ने ईडी की कार्रवाई पर जताई चिंता:

इसी बीच, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ईडी की कार्रवाई पर चिंता जताई। उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पायलट ने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य है कि वह सरकार से जवाब मांगे और भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार की विफलताओं एवं सत्ता के दुरुपयोग पर सवाल उठाए। ऐसे में हमारे नेताओं को लगातार निशाना बनाया जाना चिंताजनक है।


संबंधित समाचार