होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Vyapam का बड़ा अपडेट: शुल्क रिफंड नहीं मिलने वाले अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ नया लिंक

CG Vyapam का बड़ा अपडेट: शुल्क रिफंड नहीं मिलने वाले अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ नया लिंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल - CG Vyapam) ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है, जिनके आवेदन शुल्क की वापसी तकनीकी कारणों से नहीं हो सकी थी। ऐसे अभ्यर्थियों के प्रोफाइल में नया लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से वे अपना सही बैंक खाता विवरण दर्ज कर रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

तकनीकी कारणों से अटकी थी शुल्क वापसी

मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से प्राप्त होता है और उसी माध्यम से वापस भी किया जाता है। लेकिन कई मामलों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की समय-सीमा समाप्त होने या अन्य तकनीकी कारणों से राशि संबंधित अभ्यर्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं हो सकी।

इसी समस्या के समाधान के लिए अब अभ्यर्थियों के प्रोफाइल में बैंक विवरण अपडेट करने का विकल्प दिया गया है।

बैंक डिटेल अपडेट करने के बाद मिलेगा रिफंड

जिन उम्मीदवारों की शुल्क वापसी लंबित है, उन्हें अपने प्रोफाइल में उपलब्ध लिंक के जरिए सही बैंक खाता विवरण दर्ज करना होगा। जानकारी सत्यापित होने के बाद मंडल संबंधित खाते में रिफंड की राशि भेजेगा।

नई व्यवस्था में परीक्षा देने वालों को ही मिलता है रिफंड

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान व्यापम और पीएससी की परीक्षाएं निशुल्क कर दी गई थीं। बाद में नियमों में बदलाव कर आवेदन शुल्क फिर से लागू किया गया। वर्तमान व्यवस्था के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाता है, जबकि परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को शुल्क वापसी का लाभ नहीं मिलता।

साइबर कैफे से आवेदन करने वालों को रखना होगा ध्यान

व्यापम ने पहले भी स्पष्ट किया था कि आवेदन शुल्क जिस बैंक खाते या ऑनलाइन माध्यम से जमा किया गया होगा, रिफंड भी उसी खाते में भेजा जाएगा।

ऐसे में जो अभ्यर्थी साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन भरते हैं और फीस का भुगतान कैफे संचालक के खाते से होता है, उनकी रिफंड राशि भी उसी खाते में ट्रांसफर होती है। इसलिए बैंक विवरण अपडेट करते समय अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


संबंधित समाचार