होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने दिया धरना, आरिफ मसूद बोले- सिर्फ मुसलमान को टारगेट करने के लिए कानून लाया ,,,

BHOPAL NEWS : UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने दिया धरना, आरिफ मसूद बोले- सिर्फ मुसलमान को टारगेट करने के लिए कानून लाया ,,,

भोपाल : मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता बिल पास होने के बाद से मुस्लिम वर्ग के लोग सड़कों पर उतारकर कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे है। मुलिम वर्ग के लोग जहां UCC को काला कानून बता रहे है। तो वही प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि सिर्फ मुसलमान को टारगेट करने के लिए यह कानून लाया गया है.

कानून को न्यायालय में चुनौती देंगे

आरिफ मसूद ने कहा कि वो इस कानून को न्यायालय में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस कानून को लागू करती है तो इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन भी जारी रहेगा। आरिफ मसूद ने साफ़ कहा कि आने वाले दिनों में यह विरोध प्रदर्शन और भी व्यापक हो सकता है। मसूद ने आगे कहा कि यदि किसी वर्ग को UCC के दायरे से बाहर रखा जाता है, तो "एक देश, एक कानून" की अवधारणा पर ही सवाल खड़े होंगे। 

मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन भी लिया भाग 

बता दें कि समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग भोपाल के यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में एकत्रित हुए है। जहां वो सरकार से कानून पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ मुस्लिम महिलाओं ने भी भाग लिया और सरकार के प्रस्तावित कानून को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं है। 


 


 


संबंधित समाचार