होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BUDHNI NEWS : बुधनी में रफ़्तार का शिकार हुए 2 युवक, मौके पर मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

BUDHNI NEWS : बुधनी में रफ़्तार का शिकार हुए 2 युवक, मौके पर मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

बुदनी : मध्य प्रदेश के बुदनी में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे। तभी आयशर ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। 

हादसा ट्राइडेंट कंपनी के समीप हुआ

हादसा ट्राइडेंट कंपनी के समीप हुआ। हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई तो वही पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी आयशर वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद आयशर चालक बाइक और दोनों युवकों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में इनकी गई जान 

पुलिस ने मृतकों की पहचान अंकित मीणा पिता केवल मीणा 19 वर्ष एवं राजा कीर, पिता सियावत कीर दोनों निवासी ग्राम पाताल खोह के रूप में की है।इधर, घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
 


संबंधित समाचार