भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन में UCC को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बिल का विरोध किया। तो वही इस बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में अनुपूरक बजट पेश किया। जिस पर कल 1 घंटे चर्चा होगी। तो वही बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बजट में हेराफेरी के आरोप लगाए है।
वृद्ध महिलाओं को 4-8 महीने से पेंशन नहीं मिला
उमंग सिंघार ने दावा किया कि प्रदेश की कई वृद्ध महिलाओं को पिछले चार से आठ महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बड़े आयोजनों और प्रचार-प्रसार पर खर्च बढ़ाने के बजाय जनकल्याणकारी योजनाओं और जरूरतमंद लोगों की सुविधाओं पर प्राथमिकता देनी चाहिए।
कांग्रेस अनुपूरक बजट का विरोध करेगा
उमंग ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ प्रदेश की आम जनता को आखिर कितना मिल रहा है। कांग्रेस विधानसभा में अनुपूरक बजट का विरोध करेगा और सरकार से जवाब मांगेगा कि जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान क्यों नहीं किए गए। उन्होंने सरकार से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग भी की।