होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhamtari Police transfer: 8 निरीक्षकों का हुआ तबादला, कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त

Dhamtari Police transfer: 8 निरीक्षकों का हुआ तबादला, कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त

धमतरी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना पांडेय ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें जिले के विभिन्न थाना और चौकियों की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है। वहीं अरुण साहू को नगरी से थाना भखारा, उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र से थाना सिहावा तथा समीर तिवारी को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बिरेझर बनाया गया है। इसी तरह सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रुद्री, तापेश्वर नेताम को भखारा से थाना नगरी, मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बोराई और चन्द्रकांत साहू को अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संवेदनशील इलाकों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती

इस प्रशासनिक फेरबदल की सबसे अहम बात यह है कि जिन थाना और चौकी क्षेत्रों में अब तक सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे, वहां अब निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व को मजबूती मिलने के साथ अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

एसपी भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया है। 

धमतरी पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 2026

अधिकारी                 पुरानी पदस्थापना           नई पदस्थापना
शरद ताम्रकार रक्षित केंद्र थाना प्रभारी अर्जुनी
अरुण साहू नगरी थाना भखारा
उमेश पाटिल रक्षित केंद्र थाना सिहावा
समीर तिवारी रक्षित केंद्र चौकी प्रभारी बिरेझर
सन्नी दुबे रक्षित केंद्र थाना प्रभारी रुद्री
तापेश्वर नेताम भखारा थाना नगरी
मधुनाथ ध्रुव रक्षित केंद्र थाना प्रभारी बोराई
चन्द्रकांत साहू अर्जुनी थाना प्रभारी साइबर




 


संबंधित समाचार