होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

burhanpur : यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, इलाज जारी

burhanpur : यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, इलाज जारी

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में यात्रियों से भरी बस शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और सभी को तत्काल प्रभाव से 9 एम्बुलेंस से बुरहानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सभी का इलाज जारी है। 

शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुआ हादसा 

बता दें कि ये हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। जहां रॉयल ट्रेवल्स की बस इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी। इस दौरान बस आगे न जाते हुए रिवर्स होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। 

 


संबंधित समाचार