होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय के समक्ष 1000 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय के समक्ष 1000 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

रिपोर्टर - सोमा शर्मा

नवापारा। प्रदेश में हुए विधानसभा और अभी होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेसियों का लगातार भाजपा प्रवेश जारी है। अभनपुर विधानसभा अभी तक इससे अछूता था। लेकिन शुक्रवार को पिपरौद में मुख्यमंत्री की सभा में हजार की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थित समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश कर अभनपुर की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। 

    हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक इंद्र साहू जो पूर्व सरपंच थे उन्होंने कांग्रेस के  दिग्गज नेता पूर्व मंत्री लगातार के विधायक धनेंद्र साहू को मात देकर पहले ही अभनपुर की राजनीति को नया मोड़ दिया था। आज एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता के प्रवेश ने  रायपुर लोकसभा चुनाव को नया मोड़ दे दिया है। 

देखना होगा कि इस परिवर्तन से लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील कितनी सफल साबित होती है।

 


संबंधित समाचार