होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shyam Taylor Ujjain : बाल-बाल बचे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, फटे गैस गुब्बारे 

Shyam Taylor Ujjain : बाल-बाल बचे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, फटे गैस गुब्बारे 

राहुल यादव, उज्जैन: मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम के दौरान गैस से भरे गुब्बारे अचानक फट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि श्याम टेलर बाल-बाल बच गए, हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं के बाल झुलसने की सूचना सामने आई है।

गुब्बारों से निकली आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, स्वागत समारोह के दौरान मंच के पास गैस गुब्बारों के साथ अभिनंदन किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गुब्बारे फटने से आग की लपटें उठीं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल स्थिति को संभाला और आग को फैलने से रोका।

कार्यकर्ताओं के झुलसे बाल

घटना के बाद श्याम टेलर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वहीं, जिन कार्यकर्ताओं के बाल झुलसे हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आने की पुष्टि की गई है। इस घटना के बाद कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आयोजकों ने आगे से इस तरह के स्वागत कार्यक्रमों में अधिक सतर्कता बरतने की बात कही है।


संबंधित समाचार